Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आपको पता है वह जगह, जहां कामदेव को किया था शिव ने भस्म

Webdunia
क्या आप जानते हैं  वह जगह जहां शिव ने क्रोधित होकर कामदेव को भस्म कर दिया था। आइए हम लिए चलते हैं वहां। यह जगह है कामेश्वर धाम। यह उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में स्थित है यहां पर पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने कामदेव को जला कर भस्म कर दिया था।
 
यहां स्थित एक आम का पेड़ सदियों से इस बात का गवाह हैं। यह पेड़ आधा जला और आधा हरा हैं। माना जाता है कि कामदेव ने इस आम के पेड़ के पीछे छिपकर भगवान शिव पर बाण चलाया था। 

ALSO READ: शिवभक्त रावण ने की यह गलती, और स्थापित हो गया शिवलिंग
 
कथा के अनुसार सती के आत्मदाह करने पर भगवान शिव क्रोधित हो गए। भगवान शिव ने अपने तांडव से पूरी सृष्टि में हाहाकार मच गया। जब देवताओं ने सृष्टि की यह हालात देखी तो भगवान शंकर को समझाकर उन्हें शान्ति के लिए माता गंगा के तमसा के इस पवित्र तट पर समाधि के लिए भेजा।
 
भगवान शंकर ने यहां आकर तपस्या में लीन हो गए। लेकिन इसी बीच महाबली राक्षस तारकासुर ने अपने तप से भगवान ब्रह्मा को खुश वरदान मांगा। वरदान में उन्होंने अपनी मौत भगवान शिव के पुत्र के द्धारा होनी मांगी। 
 
वरदान के प्राप्त होने पर वह राक्षस पूरी सृष्टि में आंतक मचाने लगा। सब चिंतित हो गए और देवताओं ने भगवान शिव को जगाने के लिए कामदेव को जिम्मेदारी दी।
 
कामदेव, महादेव के समाधि स्थल पहुंचकर अनेक प्रयत्न द्वारा महादेव को जगाने का प्रयास करने लगे, पर सारे प्रयास बेकार हो गए। 

ALSO READ: पावन अमरनाथ यात्रा की शिव-पार्वती कथा
 
अंत में उन्होंने स्वयं भोलेनाथ को जगाने लिए खुद को आम के पेड़ के पत्तों के पीछे छुपाकर शिवजी पर पुष्प बाण चलाया। पुष्प बाण सीधे भगवान शिव के हृदय में लगा, और उनकी समाधि टूट गई।
 
समाधि टूट जाने से भगवान शिव बहुत क्रोधित हुए और आम के पेड़ के पत्तों के पीछे खड़े कामदेव को अपने त्रिनेत्र से जला कर भस्म कर दिया। 
 
यही स्थान कालांतर में कामेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ।  
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

આગળનો લેખ
Show comments