Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (11:15 IST)
Amarnath Yatra Online Registration 2023 : 1 जुलाई 2023 से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कई लोगों को प्रक्रिया नहीं पता है इसलिए वे ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में जानिए कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की क्या रहती है प्रक्रिया और कब से कब तक कराना चाहिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
 
  1. वर्ष 2023 में पहली बार अमरनाथ यात्रा 62 दिनों तक चलने वाली है जिसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण कभी से प्रारंभ हो गए थे।
  2. अब मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। फिर भी श्राइन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर इंक्वाइरी कर सकते हैं।
  3. पूरे देश में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए करीब 542 बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन का कार्य होता है।
  4. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से फार्म के साथ लगाना होता है। इसी के साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी अटैच्ड करना होगी। साथ ही यात्रा की दिनांक और यात्रा मार्ग भी बताना होता है।
  5. श्री अमरनाथ यात्रा 2023 का पंजीकरण करवाने के लिए भारतभर में बैंकों की नामित शाखाओं के माध्यम से पंजिकरण करवाकर ही यात्रा पर जाएं। इसके लिए करीब 31 बैंक नामित है। पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में पंजीयन होंगे।
  6. आप संबंधित बैंक की वेबसाइट या बैंक में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण और यात्रा परमिट सबसे पहले आने वाले को सबसे पहले के आधार पर किया जाता है।
  7. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जा सकते हैं। यहां पर नामित शाखाओं की लिस्ट भी मिल जाएगी।
  8. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क प्रति व्यक्ति 220 रुपए है। एनआरआई से पीएनबी के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1,520 रुपए लिया जा सकता है।
  9. अधिक जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर- 18001807198/18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं।
  10. 13 वर्ष उम्र से कम या 75 वर्ष से ऊपर और गर्भवती महिलाओं का पंजिकरण नहीं होता है। 
  11. हर यात्री को आवेदन पत्र और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत करना होता है। 
  12. पंजीकरण के साथ ही यात्रियों को बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा यात्रा के जोखिम को देखते हुए श्रद्धालु यात्रा पर निकलने से पहले अलग से बीमा करवा सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

આગળનો લેખ
Show comments