Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Devshayani Ekadashi 2021 : आज से योग निद्रा में श्रीहरि, चातुर्मास में नहीं करें ये 10 काम

अनिरुद्ध जोशी
आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार चातुर्मास का प्रारंभ 20 जुलाई 2021 को हो गया है। आओ जानते हैं इस चार माह में कौन से 10 बड़े कार्य नहीं करते हैं।
 
 
1. मांगलिक कार्य नहीं करते हैं : इन चार माह में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं करते हैं, जैसे विवाह, गृहप्रवेश, जातकर्म संस्कार आदि।
 
2. केश कर्तन नहीं करते हैं : इन चार माह में बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटते हैं।
 
3. निम्न भोजन का त्याग : इन चार माह में तेल से बनी चीजें, दूध, शकर, दही, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन, मिठाई, सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन नहीं किया जाता। इसके अलावा गुड़, शहद और मूली का भी सेवन नहीं करते हैं। श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग कर दिया जाता है।
 
4. विचार और भावना पर रखते हैं काबू : इन 4 महीनों में क्रोध, ईर्ष्या, असत्य वचन, अभिमान आदि भावनात्मक विकारों से बचते हैं।
 
5. सुख सुविधाओं का त्याग : इन चार माह में व्यर्थ वार्तालाप, अनर्गल बातें, मनोरंजन के कार्य, पलंग पर सोना, दिन में सोना आदि त्याग देते हैं। पंखा, कूलर और अन्य सुख-सुविधाओं के साधनों के साथ ही टीवी और मनोरंजन की चीजों से दूरी बना ली जाती है।
 
6. यात्रा का त्याग : उक्त चार माह में किसी भी प्रकार की यात्रा का त्याग कर दिया जाता है यदि आवश्यक हो तो ही यात्रा करें।
 
7. खरीददारी : इन दिनों में स्वयं के लिए कपड़े और ज्वैलरी नहीं खरीदी जाती।
 
8. पत्नी का संग : इन चार माह में पत्नी संग नहीं सोना चाहिए।
 
9. झूठ बोलना : इन चार माह में झूठ बोलना भी वर्जित है।
 
10. व्यर्थ के वार्तालाप और बहस का त्याग : इन चार माह में व्यर्थ के वार्तालाप और बहस से दूर रहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments