Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस वर्ष नवरात्रि हो गई 1 माह लेट, जानिए कब है नवदुर्गा उत्सव

अनिरुद्ध जोशी
हर वर्ष श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद नवरात्रि अश्‍विन माह में ही प्रारंभ होती है परंतु इस बार अश्विन मास में मलमास लगने के कारण 1 महीने के अंतर पर नवरात्रि आरंभ होगी। ऐसा संयोग करीब 165 साल बाद होने जा रहा है। श्राद्ध पक्ष 2 सितंबर से प्रारंभ हुए थे जो 17 सितंबर 2020 को समाप्त हुए। नियम अनुसार 18 सितंबर से नवरात्रि का प्रारंभ होना था परंतु इस दिन से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ हो चुका है।
 
 
आश्विन महीने में अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास 18 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा। यही कारण है कि इस बार आश्विन माह की शारदीय नरात्रि का प्रारंभ 17 अक्टूबर से होगा और समाप्ति 25 अक्टूबर को होगी। 26 अक्टूबर को दशहरा होगा। इसके 20 दिन बाद अर्थात 14 नवंबर 2020 को दीपावली रहेगी।
 
खास बात यह है कि पुरुषोत्तम माह जुड़ जाने के कारण इस वर्ष चातुर्मास भी चार की जगह पांच माह का हो गया है और एकादशियां 24 की जगह 26 रहेंगी। अश्विन माह इस बार 3 सितंबर से 31 अक्टूबर तक होगा। यह अवधि 59 दिनों की होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस माह में सूर्य संक्रांति नहीं होती, उसमें अधिक मास जुड़ जाता है। पुरुषोत्तम माह 32 माह 16 दिन 4 घंटे बीतने के बाद आता है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments