Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2 दिसंबर 2021,गुरुवार को है Guru Pradosh Vrat जानिए गुरु प्रदोष व्रत का महत्व और मंत्र

Webdunia
Guru Pradosh Vrat 2021 महीने में दो बार त्रयोदशी तिथि आती है जिस पर पर प्रदोष व्रत करते हैं। प्रदोष व्रत चंद्रमा के अनुसार त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत प्रदोष काल के दौरान ही शुभ होता है। सूर्यास्त के 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद की अवधि प्रदोष काल मानी जाती है।

यह अवधि 3 घंटे है। यह समय शिव पूजा के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। यदि प्रदोष व्रत गुरुवार को है तो गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। इसे गुरुवार प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को रखने से शत्रुओं पर विजय, यश, सुख, समृद्धि, सफलता, ज्ञान और उत्तम स्वास्थ्य का आशीष मिलता है।  
 
गुरु प्रदोष व्रत तिथि 
 
मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 2 दिसंबर,गुरुवार को है। 
 
गुरु प्रदोष व्रत तिथि आरंभ:  02 दिसंबर, प्रातः 02 : 05 मिनट से
 
गुरु प्रदोष व्रत तिथि समाप्त:  02 दिसंबर, रात्रि 10:56 मिनट पर
 
गुरु प्रदोष व्रत 2021 का महत्व
 
प्रदोष व्रत करने वाले अपने सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं। प्रदोष तिथि पर भगवान शंकर ने चंद्र देव को एक राजा के श्राप से मुक्ति दिलाई थी। इस व्रत के प्रभाव से स्वास्थ्य, धन और ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। गुरु प्रदोष व्रत अकूत धन संपदा, खुशियां, ऐश्वर्य, सौभाग्य, सौंदर्य, वैभव और माधुर्य का वरदान देता है। 
 
गुरु प्रदोष व्रत में करें इन मंत्रों का जाप 
 
भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए गुरु प्रदोष व्रत के दिन नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें 
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
 
ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
 
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
 
ॐ आशुतोषाय नमः।
 
ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
ॐ नमो नीलकण्ठाय।
 
ॐ नमः शिवाय।
 
इं क्षं मं औं अं।
 
ऊर्ध्व भू फट्।
  
प्रौं ह्रीं ठः।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चतुर्दशी, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

આગળનો લેખ
Show comments