Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लड़की का पीछा करना पड़ा महंगा, युवक को 22 महीने की सजा व 500 रुपए जुर्माना

लड़की का पीछा करना पड़ा महंगा, युवक को 22 महीने की सजा व 500 रुपए जुर्माना
, शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (13:09 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे की एक विशेष अदालत ने एक लड़की का पीछा करने के जुर्म में 24 वर्षीय युवक को 22 महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। हाल ही में जारी आदेश में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरआर वैष्णव ने दोषी सुनील कुमार दुखीलाल जायसवाल पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अदालत ने सुनील को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (पीछा करना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दोषी करार दिया। अतिरिक्त लोक अभियोजक उज्ज्वला मोहोलकर ने अदालत को बताया कि युवक लगातार एक लड़की का पीछा करता था। लड़की के पिता ने जून 2016 में शिकायत दर्ज कराई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दुनिया के सबसे लंबे 12 लोग, जानिये किस देश में होते हैं सबसे लंबे लोग