Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

योगी आदित्यनाथ की शहीदों को श्रद्धांजलि, किया यह बड़ा ऐलान...

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (11:24 IST)
लखनऊ। शहीदों के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनके परिजनों को मिलने वाली राहत राशि को दो गुना कर 40 लाख रुपए कर दिया है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में जो भी कर दिया जाय वह कम है,लेकिन उनकी सरकार ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राहत राशि को दो गुना करने का निर्णय लिया है। अभी तक शहीदों के परिजनों को राहत राशि के रुप में 20 लाख रुपए मिलते थे।
 
उन्होंने पुलिसकर्मियों के भत्तों आदि में भी बढ़ोतरी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशंसा चिह्नों की संख्या 200 से बढ़ाकर 950 कर दिया गया है। अब हर वर्ष 950 पुलिसकर्मियों को अलंकृत किया जाएगा।
 
यह अलंकरण गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस मे मौके पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी को उसके सेवाकाल में अधिकतम तीन बार अलंकृत किया जाएगा।
 
योगी ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार और वाहन भत्ते को भी बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के साहसी कामों को देखते हुए 500 रजत, 300 प्रशंसा चिन्ह गोल्ड 150 हीरक पद दिए जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments