Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कर्नाटक में 13 भाजपा विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कर्नाटक में 13 भाजपा विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
, गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (09:30 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के 13 विधायकों को बुधवार को विभिन्न बोर्डों और निगमों का प्रमुख नियुक्त करके कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चार अन्य विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल के विस्तार या बदलाव में हो रही देरी के बीच यह कदम उठाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इससे इन विधायकों को यह संकेत भी दिया गया है कि हो सकता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह न दी जाए। हो सकता है कि उन्हें सांत्वना देने के लिए ऐसा किया गया हो।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में विधायकों में एम चन्द्रप्पा, एहोले दुर्योधन महालिंगप्पा, नेहरू ओलेकर, नरसिम्हा नायक (राजू गौड़ा), के शिवनगौड़ा नायक, कलाकप्पा बंदी, शंकर पाटिल मुनेनाकोप्पा, के मादल विरुपाक्षप्पा, सिद्दू सावड़ी, ए एस पाटिल (नादाहल्ली), दत्तात्रेय सी पाटिल रेवूर, पी राजीव और एस वी रामचंद्र शामिल हैं।

राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में राजकुमार पाटिल तेलकुर, सी एस निरंजन कुमार, एएस जयराम और एन लिंगन्ना शामिल हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एन भ्रुंगीस को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदी-हसीना के बीच होने वाले ऑनलाइन सम्मेलन में संपर्क बढ़ाने पर रहेगा ध्यान