Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP के नोएडा में हाईवे पर महिला का लहूलुहान शव मिला

UP के नोएडा में हाईवे पर महिला का लहूलुहान शव मिला
, सोमवार, 2 जनवरी 2023 (11:59 IST)
नोएडा। जिले में थाना दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर सोमवार को सुबह 35 वर्षीय एक महिला का लहूलुहान शव मिला है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि महिला का सिर, हाथ, पैर बुरी तरह से कुचले हुए हैं।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आज सुबह थाना पुलिस को कैमराला गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर 35 वर्षीय महिला का लहूलुहान शव पड़ा होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि महिला का सिर, हाथ, पैर बुरी तरह से कुचले हुए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला सड़क पार करते हुए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Demonetisation 2016: नोटबंदी पर सभी याचिकाएं खारिज, सरकार का फैसला सही, जजों की राय भी अलग-अलग