Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Rajasthan : पारिवारिक कलह में महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

Rajasthan : पारिवारिक कलह में महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग
, शनिवार, 6 अगस्त 2022 (11:25 IST)
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों की मौत हो गई।
 
थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने 4 मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों- कोमल (4 साल), रिंकू (3 साल), राजवीर (22 माह) और देवराज (1 माह) की जान नहीं बचाई जा सकी।
 
टाडा के मुताबिक 3 बच्चों- कोमल, रिंकू, राजवीर के शवों को शुक्रवार रात कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, वहीं 1 माह के देवराज का शव शनिवार सुबह निकाला गया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। टाडा के अनुसार महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कर्नाटक के सीएम बोम्मई कोरोना वायरस से संक्रमित