Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bombay high court ने महिला को 27 सप्ताह में गर्भपात की दी अनुमति, जीवित पैदा हुआ बच्चा

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2023 (19:40 IST)
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) ने दिल की बीमारी से पीड़ित एक महिला के 27 सप्ताह के भ्रूण के गर्भपात की मंजूरी दे दी थी लेकिन ऐसा हुआ कि गर्भपात के बाद भी बच्चा जिंदा पैदा हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी एक खबर के मुताबिक दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में रहने वाली महिला को मार्च 2023 में प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। शुरुआत के महीनों में सब कुछ सामान्य था। इसके बाद महिला को खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। 25 जुलाई को महिला अपने पति के साथ स्थानीय अस्पताल गई। 
 
20 एमएमए का छेद था : डॉक्टरों के मुताबिक महिला के दिल में 20 एमएम का छेद है। ऐसी स्थिति में गर्भावस्था जारी रखना महिला की जिंदगी के लिए खतरा साबित हो सकता था। इसे देखते हुए उसे गर्भपात कराने की सलाह दी गई और हृदय रोग विशेषज्ञ की राय के लिए भेजा गया। 
 
31 जुलाई को महिला को KEM अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की हालत गंभीर थी और उन्हें बताया गया कि उनका जीवन खतरे में है। बॉम्बे हाईकोर्ट को 3 अगस्त को KEM अस्पताल की ओर से महिला के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। इसमें महिला के दिल में छेद और स्थिति गंभीर होने के कारण उसके लिए आपातकालीन गर्भपात की इजाजत मांगी गई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत महिला को अबॉर्शन की अनुमति मिल गई। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments