Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पुलिस कांस्टेबल ने मांगा पैसा, महिला ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

पुलिस कांस्टेबल ने मांगा पैसा, महिला ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा
मोगा , बुधवार, 18 जुलाई 2018 (10:23 IST)
मोगा। पंजाब के मोगा में स्थित मचाकिमल सिंह गांव में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक महिला ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को पेड़ से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। 
 
कांस्टेबल इकबाल सिंह ने दावा किया कि महिला से वह उधार ली गई रकम को लौटाने के लिए कहने गया था जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ बदसलूकी की गई। 
 
घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद कांस्टेबल को मुक्त किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
 
जांच अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सावधान, तिब्बत में चीन का मानवरहित मौसम निगरानी केंद्र, चीनी सेना को मिलेगा बड़ा फायदा