Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या हार्दिक पटेल के ये वादे रास आएंगे वीरमगाम की जनता को?

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (20:48 IST)
पाटीदार आंदोलन से सुर्खियों में आए हार्दिक पटेल पहली बार भाजपा के टिकट पर वीरमगाम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक भाजपा के मुखर आलोचक रहे हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट तो दिया है, लेकिन स्थानीय दावेदारों में इसको लेकर नाराजगी भी है। हालांकि, हार्दिक जीत के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन राह उतनी भी आसान नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों से कई वादे भी किए हैं।  
 
हार्दिक पटेल ने सबसे पहले वीरमगाम को जिला बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही अहमदाबाद की कांकरिया झील जैसे मुनसर और गंगा झील को भी विकसित किया जाएगा।

नलकांठा, मंडल और देत्रोज में 50 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने का, वीरमगाम में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स कॉलेज बनाने का भी वादा किया है। साथ ही खेल परिसर और उद्यान बनाने की बात भी कही है। 
 
गुरुवार को ही पीएम मोदी की बावला में सभा हुई थी। इस दौरान हार्दिक पटेल पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर नजर आए। वीरमगाम से पहली बार चुनाव लड़ रहे हार्दिक पटेल के लिए यह लड़ाई आसान नहीं होगी।

एक तरफ जहां भाजपा के स्थानीय नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं, वहीं 2 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं। अब देखना यह होगा कि पाटीदार आंदोलन के अगुआ रहे हार्दिक पटेल वीरमगाम से चुनाव जीत पाते हैं या नहीं।
Edited by: Vrijendra singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments