Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, बलात्कार और धोखाधड़ी का लगाया आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, बलात्कार और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
, गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (08:10 IST)
मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी ने बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा उपनगरीय पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
 
अधिकारी ने बताया कि आलिया ने दोपहर में पुलिस थाने में एक लिखित अर्जी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस पहले शिकायत की पुष्टि करेगी। अभिनेता से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।
 
आलिया ने पिछले सप्ताह एक अन्य शिकायत के सिलसिले में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बुढाना पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। उक्त शिकायत उन्होंने नवाजुद्दीन और उनके परिवार के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चीन से असम में आई नई बीमारी, सीएम सोनोवाल ने दिया 12,000 सूअरों को मारने का आदेश