Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'सफारी' में आईं सफेद बाघ व बब्बर शेर की जोड़ियां

'सफारी' में आईं सफेद बाघ व बब्बर शेर की जोड़ियां
, शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (23:43 IST)
रीवा। प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने यहां जिले में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी में शुक्रवार को आए सफेद बाघ तथा बब्बर शेर के जोड़ों की अगवानी की। इन जोड़ों में मैत्री बाग भिलाई से आए सफेद बाघ गोपी तथा सोनम एवं कानन पिंडारी बिलासपुर से आए बब्बर शेर शिवा तथा जैसमिन शामिल हैं।


इन जोड़ों के लिए बनाए गए बाड़ों तथा सफारी कियोस्क सेंटर का शुक्ल ने लोकार्पण भी किया। शुक्ल ने कहा कि सफारी में निर्माणाधीन 22 बाड़ों का कार्य पूर्ण होने के बाद सफारी के कुल 39 बाड़ों में 492 जानवरों को जल्दी से जल्दी लाया जाएगा।

योजनाबद्ध तरीके से यह सफारी दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि सफेद बाघ पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को देश-प्रदेश के सभी सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे सफेद बाघ और व्हाइट टाइगर सफारी के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिलेगी।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र और पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह भी उपस्थित थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फेसबुक ने लोगों के इनबॉक्स से जुकरबर्ग के संदेशों को हटाया