Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

karnataka: बंदरों पर की गई बर्बरता, बोरियों में 30 मृत व 20 घायल मिले

karnataka: बंदरों पर की गई बर्बरता, बोरियों में 30 मृत व 20 घायल मिले
, गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (17:30 IST)
मुख्य बिंदु
  • कर्नाटक में बंदरों पर की गई बर्बरता
  • बोरियों 30 मृत व 20 घायल बंदर मिले
  • पशु चिकित्सक कर रहे उपचार
हासन। कर्नाटक में हासन जिले के बेलूर तालुक के चौडेनहल्ली गांव में गुरुवार को वन्य जीवन की एक अत्यंत दुखद घटना में 30 बंदरों को मृत पाया गया और अन्य 20 घायल अवस्था में मिले। वन अधिकारियों को आशंका है कि कुछ शरारती तत्वों ने बंदरों को खाने में जहर देकर पीट-पीटकर मार दिया होगा। ये शरारती तत्व एक जगह से बंदरों को लाए थे और जब उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाने की उनकी योजना विफल होती दिखी तो उन्होंने उन सभी को मारने का प्रयास किया।

 
अधिकारी ने कहा कि कम से कम 30 बंदरों को मृत पाया गया और अन्य 20 घायल अवस्था में मिले। 2 बंदरों को छोड़कर हालांकि स्थानीय निवासियों के उनकी देखभाल करने के बाद अन्य बाकी बंदर ठीक हो गए और जंगल में चले गए।
 
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बंदरों को बोरियों में भरकर उन्हें चौडेनहल्ली के पास सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना के बारे में उस समय पता चला, जब स्थानीय युवा ने सड़क किनारे पड़े बोरों को खोल कर देखा और उनमें बंदरों को पाया। गांव वाले बंदरों के मृत देख अवाक रह गए। यह भी पता चला कि बोरियों में भरकर बंदरों पर हमला किया गया था। बोरियों को जब खोला गया, तो कुछ बंदर सांस लेते हुए पाए गए और कुछ हिलने-डुलने में असमर्थ थे।
 
इस चौंकाने वाली घटना पर स्थानीय लोगों ने बंदरों को पानी पिलाया और किसी तरह अपना गुस्सा शांत किया। घायल 20 बंदरों में से 18 पानी पीने के बाद स्वस्थ हो गए और वहां से जंगल की ओर चले गए। 2 बंदरों का पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं, उनकी हालत खतरे से बाहर है। सहायक वन संरक्षक बेलूर वन परिक्षेत्र ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच रेंज वन अधिकारी एवं वनपाल डी। गुरुराज कर रहे हैं। वन अधिकारियों ने कहा कि वे मरे हुए बंदरों को दफनाने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। एक मृत बंदर को पोस्टमार्टम किया गया और प्रारंभिक रिपोर्टों में जहर देने की बात कही गई है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP के धार जिले में भीषण सड़क हादसे में नेशनल शूटर नमन की मौत