Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में लगी कुश्ती की शर्त, सीएम रावत ने इस तरह सुलझाया मामला

उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में लगी कुश्ती की शर्त, सीएम रावत ने इस तरह सुलझाया मामला
देहरादून , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (08:34 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा के दो विधायकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया। एक विधायक ने दूसरे को कुश्ती की चुनौती दे दी और दूसरे ने भी इसे तुरंत स्वीकार कर लिया।
 
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने बताया कि खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन और झारबेड़ा से विधायक देसराज कारनवाल के बीच कहासुनी हुई थी। जैसे ही इस बात का पता मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को चला, उन्होंने दोनों को तलब किया। 
 
प्रदेश भाजपा महासचिव नरेश बंसल की उपस्थिति में दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके हस्तक्षेप से कुश्ती टल गई और पार्टी ने राहत की सांस ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जेट एयरवेज के यात्रियों के लिए एयर इंडिया का स्पेशल ऑफर, इन यात्रियों को मिलेगा फायदा