Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिर्फ शिवसेना ही भाजपा को रोक सकती है : उद्धव ठाकरे

Webdunia
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (23:31 IST)
Maharashtra Politics : शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुंबई के महत्व को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और सभी व्यापार व उद्योगों को गुजरात में स्थानांतरित किया जा रहा है।
 
शिवसेना के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ही महाराष्ट्र में भाजपा को रोक सकती है। उन्होंने कहा, मैं संकट (शिवसेना के विभाजन के बाद) में भी अवसर देखता हूं। उन्होंने शिवसेना की पहली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से युवा कार्यकर्ताओं को मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए पार्टी की अपरिहार्यता के बारे में बताने की अपील की।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मुंबई के महत्व को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया, सभी व्यापार और उद्योगों को गुजरात स्थानांतरित किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की क्या जरूरत थी? ठाकरे ने कहा कि तटीय मार्ग का निर्माण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के धन से कराया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि शिवसेना की लड़ाई निरंकुश प्रवृत्ति से है न कि लोगों से। ठाकरे ने आरोप लगाया, 2014 और 2019 में भाजपा ने शिवसेना को तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन अब उसने शिवसेना (2022 में एकनाथ शिंदे द्वारा पार्टी में टूट का संदर्भ) को लूट लिया और उसे खत्म करने का प्रयास किया।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक नेता ने उन्हें 2014 में बताया था कि जब शिवसेना (अविभाजित) एक महीने के लिए विपक्ष में थी तब गठबंधन टूट गया था क्योंकि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करना चाहती थी। ठाकरे ने कहा कि हिं‍दुत्व पर भाजपा का विशेषाधिकार नहीं है।
 
उन्होंने कहा, मैं अभी भी लोगों से कहता हूं कि अगर वह शिवसेना को छोड़ना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि हमारी जीत का श्रेय विश्वासघात की मानसिकता वाले लोग लें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments