Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उदयपुर में कन्हैया के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (15:09 IST)
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल को अंतिम विदाई देने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पर कन्हैया का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोग कन्हैया अमर रहें, हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाते रहे।
 
कन्हैया के बड़े बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान देने पर 2 लोगों ने दुकान में घुसकर उनकी मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी थी। 
 
शहर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू के बावजूद कन्हैया की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कोई पैदल तो कोई बाइक या साइकिल से, हर कोई कन्हैया को अंतिम विदाई देना चाहता था। पूरे रास्ते लोग नारेबाजी करते गए। श्मशान घाट में भी जब तक कन्हैया का अंतिम संस्कार हुआ, लोग नारे लगाते रहे।
 
इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल का शव घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी जशोदा ने हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि अगर आरोपियों को फांसी नहीं दी गई तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे।
 
इस बीच पुलिस ने घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी में बड़ी भूमिका निभाने वाले 5 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी दिया।
 
शरीर पर किए थे 26 वार : कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं।
 
भाजपा ने बताया आतंकी हमला : भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि राजस्थान के उदयपुर में 2 व्यक्तियों द्वारा कन्हैयालाल की गला काटकर जान लेने की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है बल्कि एक आतंकी हमला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है और देश के बाहर के आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य की भूमि इस्तेमाल की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments