Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पटना के शेल्टर होम में दो महिलाओं की मौत के बाद संचालक और कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 13 अगस्त 2018 (13:01 IST)
पटना। आसरा नामक शेल्टर होम (आश्रय घर) में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं की संदिग्ध मौत हो गई। दोनों महिलाओं को शुक्रवार रात पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) ले जाया गया था, लेकिन इससे पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में रविवार शाम इसके संचालक और कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।


खबरों के मुताबिक, आसरा शेल्टर होम में नाबालिग समेत दो महिलाओं की संदिग्ध मौत हो गई। दोनों महिलाओं को शुक्रवार रात पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के अनुसार, उससे पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। महिलाओं की उम्र 17 साल और 40 साल बताई जा रही है।

पुलिस को घटना की सूचना 36 घंटे बाद रविवार सुबह मिली थी। इससे पहले दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी। इनमें से एक (नाबालिग) का अंतिम संस्कार शनिवार को ही कर दिया गया था। इस मामले में रविवार शाम इसके संचालक चिरंतन कुमार और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन ने जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।

शेल्टर होम के एक कर्मचारी के अनुसार, शुक्रवार को उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद दोनों को रात 10 बजे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। संस्था के सचिव चिरंतन का कहना है कि महिलाओं की मौत के बाद समाज कल्याण पदाधिकारी को फोन करके घटना की जानकारी दी गई थी।

खबरों के मुताबिक, जिस दिन दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, उसी दिन शेल्टर होम से तीन लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी। पुलिस और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी शेल्टर होम की जांच करने गए थे। एक संस्था की महिला कार्यकर्ता ने भी आरोप लगाया कि यहां रखी गईं महिलाओं और लड़कियों को ठीक से नहीं रखा जाता।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, शेल्टर होम की जिन दो लड़कियों की अचानक मौत हुई है, क्या वो मुजफ्फरपुर से यहां लाई गई थीं? दोनों सब जानती थीं, इसलिए मार दिया गया? उन्‍होंने सवाल किया पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार क्यों किया जा रहा था?

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments