Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP में 2 समलैंगिक युवतियों ने की शादी, आर्केस्ट्रा में करती हैं डांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (22:27 IST)
2 lesbian girls got married : पश्चिम बंगाल की 2 समलैंगिक युवतियों ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक मंदिर में पारंपरिक समारोह में शादी कर ली। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की रहने वाली जयश्री राहुल (28) और राखी दास (23) देवरिया में एक आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती हैं और वहीं उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया।
 
आर्केस्टा के मालिक मुन्ना पाल ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए नोटरीकृत हलफनामा प्राप्त करके अपनी शादी को औपचारिक रूप दिया। उन्होंने सोमवार को देवरिया जिले के भाटपाररानी में भगड़ा भवानी मंदिर में एक पारंपरिक विवाह समारोह में शादी कर ली। येदोनों मुन्ना पाल के आर्केस्ट्रा में काम करती हैं।
 
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इस जोड़े को दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में शादी करने की इजाजत नहीं दी गई थी। पाल ने कहा कि महंत जगन्नाथ महाराज ने जिले के उच्च अधिकारियों से अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए उन्हें वापस कर दिया था।
ALSO READ: समलैंगिक विवाह क्या है, क्यों सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी अनुमति?
इसके बाद जोड़े ने अपने शुभचिंतकों के साथ वैकल्पिक तरीका अपनाया और शादी के लिए एक नोटरीकृत शपथ पत्र प्राप्त किया और उसके बाद वे मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर गईं और मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में एक-दूसरे को माला पहनाई।
 
शादी के बाद एक बयान में जोड़े ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई और कैसे उन्होंने चुनौतियों का सामना किया जिसने अंततः एक-दूसरे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments