Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (18:10 IST)
देहरादून। त्रिवेंद्रसिंह रावत को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नया नेता चुना गया है। रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेंगे। उत्तराखंड विधानसभा के हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के चुने गए विधायकों की शुक्रवार को देहरादून में बैठक हुई जिसमें रावत को विधायक दल का नेता चुना गया। 
 रावत उत्तराखंड राज्य की डोईवाला सीट से विधायक चुने गए हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद थे। रावत राज्य के 8वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम 3 बजे परेड ग्राउंड पर होगा। उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। देश के कई अन्य प्रमुख पार्टी के नेताओं के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है।
 
20 दिसंबर 1960 को उत्तराखंड के खैरासैण गांव में जन्मे रावत पत्रकारिता से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे वर्ष 1979 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वे 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे। 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने। 1993 में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री बने। वर्ष 2002 में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में दूसरी बार डोईवाला से विधायक चुने गए। 
 
रावत को 2013 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अमित शाह के साथ सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। रावत 2007 से 2012 के दौरान राज्‍य की भाजपा सरकार में कृषिमंत्री भी रहे। (वार्ता)

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन, CM धामी ने कहा- डबल इंजन सरकार का सबको लाभ

90,000 भारतीयों को वीजा देगा जर्मनी, वडोदरा में युवाओं से क्या बोले PM मोदी

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Terrorist अखनूर के बटल में सेना की एम्बुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर

આગળનો લેખ
Show comments