Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

त्रिपुरा के CM बिप्लब देब का इस्तीफा, विवादित बयानों के लिए रहे हैं मशहूर

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2022 (16:36 IST)
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक में नए मुख्‍यमंत्री का चयन किया जाएगा। देब ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नए सीएम के लिए माणिक साहा का नाम चर्चा में है। साहा वर्तमान में त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष हैं। 
 
इस बीच केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर्यवेक्षक के रूप में अगरतला पहुंच गए हैं। ये दोनों नेता राज्य में नए मुख्‍यमंत्री के लिए विधायकों से चर्चा करेंगे। शुक्रवार को ही बिप्लब देब दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। 
 
माना जा रहा है कि एंटीइन्कमबेंसी को खत्म करने के लिए देब से इस्तीफा लिया गया है।‍ बिप्लब अपने विवादियों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वे महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट होने का दावा कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि यह वह देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि कुरुक्षेत्र के युद्ध में क्या हो रहा है। 
 
देब ने एक बार युवाओं को नौकरियों के बदले पान की दुकान खोलने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि, युवा कई सालों तक राजनीतिक दलों के पीछे सरकारी नौकरी के लिए पड़े रहते हैं. वह अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय यहां-वहां दौड़-भाग कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं। मगर वही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान लगा लेते तो उनके बैंक खाते में अब तक 5 लाख रुपए जमा होते। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments