Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई के तटों पर जहरीली जेलीफिश, काटकर बहरा कर सकती है यह खतरनाक मछली

मुंबई के तटों पर जहरीली जेलीफिश, काटकर बहरा कर सकती है यह खतरनाक मछली
मुंबई , बुधवार, 1 अगस्त 2018 (09:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गिरगौम और जुहू तटों पर जहरीली जेलीफिश देखी गई। इस पर, सरकार ने परामर्श जारी कर लोगों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की। 
 
मत्स्य पालन विभाग के राज्य आयुक्त अरूण विधाले ने कहा कि जेलीफिश समंदर की लहरों के साथ बह रही है।
 
उन्होंने कहा कि जेलीफिश व्यक्ति के संपर्क में आने पर उसे काट लेती हैं। इससे दर्द होता है और शरीर का वह हिस्सा लाल हो जाता है। इससे बहरापन हो सकता है या शरीर का वह हिस्सा सुन भी हो सकता है, जहां यह मछली काटती है।
 
इससे राहत के लिए व्यक्ति को प्रभावित हिस्से पर सिरका या गर्म पानी डाल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्द रहने पर व्यक्ति को मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

100 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची