Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उप्र में जहरीले बिस्कुट खाने से सौ बच्चे बीमार

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (23:11 IST)
भदोही (उत्तर प्रदेश)। भदोही जिले के दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में जहरीले बिस्कुट खाने से आज सौ बच्चे बीमार हो गए। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे और बच्चों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।
 
जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि रात आठ बजे सभी सौ बच्चों को दस एम्बुलेंस की मदद से महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां 45 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।
 
उन्होंने बताया कि रयां इलाके में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उक्त विद्यालय में शाम छह बजे बच्चों को बिस्कुट खाने को दिए गए थे, जिसे खाने के थोड़ी देर बाद बच्चों ने सिर में चक्कर आने के साथ पेट में दर्द की शिकायत की और कुछ ही देर में बच्चे उल्टियां करने लगे।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि खबर मिलने पर दस एम्बुलेंसों से सभी को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे और बच्चों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 45 बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज किया जा रहा है । शेष 55 बच्चों की हालत अब ठीक है लेकिन एहतियातन उन्हें भी अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने बताया सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments