Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मलेशिया जा रहे यात्री विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

मलेशिया जा रहे यात्री विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (11:54 IST)
Tire burst on passenger plane going to Malaysia : कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय विमान का गुरुवार को यहां टायर फट (tire burst) गया, हालांकि इसमें सवार सभी 130 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेन्नई में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान का पिछला टायर मलेशिया (Malaysian) की राजधानी के लिए उड़ान भरने से कुछ वक्त पहले फट गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और उन्हें शहर के होटलों में ठहराया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विमान शुक्रवार सुबह उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि घटना के कारण उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CM भजनलाल के भरतपुर में फिर सुलगी आरक्षण की आग, क्यों नाराज हैं जाट