Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बंटवारा करने वाला धर्म नहीं है : दलाई लामा

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2017 (20:59 IST)
बेंगलुरु। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि जो लोगों को ऊंच-नीच में बांटता हो, वह धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि बांटने वाला धर्म समाज के लिए बहुत खतरनाक होता है तथा ऐसे धर्म की समाज को जरूरत नहीं है।
 
बाबा साहेब भीमराव आम्बेडर की 126 वीं जयंती पर कर्नाटक समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन में  उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी धर्मों का उद्देश्य समानता है। धर्म लोगों को अहिंसा, ईमानदारी तथा शिष्टाचार बताता है, लेकिन व्यावहारिक जीवन में इसे लागू नहीं किया गया है।
 
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में धर्म की सही संस्कृति दिखाई नहीं दे रही है, क्योंकि  पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आम्बेडर का बनाया भारतीय संविधान वास्तव में महान है और पूरी दुनिया में इसकी प्रशंसा होती है।
 
नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा कि सामाजिक न्याय लागू किया चाहिए, वरना समस्याएं एक-एक कर के शुरू हो होती रहेंगी। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जाति व्यवस्था समाज में सामाजिक अन्याय तथा असमानता की मुख्य वजह थी। उन्होंने कहा कि इसे समाप्त किए बिना पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ सामाजिक न्याय नहीं होगा। (वार्ता)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments