Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अंडमान निकोबार में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, नौसेना की सभी इकाइयां हाईअलर्ट पर

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2022 (16:26 IST)
पोर्ट ब्लेयर। आपदा प्रबंधन निदेशालय ने 15-16 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारतीय तटरक्षक (आईसीजी), नौसेना की सभी इकाइयों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

विभाग ने कहा कि रविवार से अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन 15 और 16 नवंबर को पोर्ट ब्लेयर, कैंपबेल बे, कमोर्टा और डिगलीपुर सहित द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

आपदा प्रबंधन निदेशालय के एक बयान में कहा गया, खराब मौसम के कारण, अंडमान सागर के ऊपर 45 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाले कुछ दिनों में समुद्र की तरफ न जाएं।

इस बीच, पर्यटकों को घरों के अंदर रहने और कोर्बिन कोव, स्वराज, एलीफेंटा, कॉलिनपुर समुद्र तटों, शहीद द्वीप और वंदूर में समुद्र की तरफ नहीं जाने को कहा गया। बयान में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण कोलकाता, दिल्ली, विशाखापत्तनम और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा की व्यवस्था करने से पहले जानकारी जुटा लें।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments