Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिर विवादों में निहंग, मुर्गा नहीं देने पर तोड़ी युवक की टांग

फिर विवादों में निहंग, मुर्गा नहीं देने पर तोड़ी युवक की टांग
, गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (22:09 IST)
किसान आंदोलन में निहंग लगातार विवादों में आ रहे हैं। पंजाब के युवक की बर्बरतापूर्वक हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद अब सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शख्स की टांग टूटी हुई है। उसकी जमकर पिटाई की गई है।

मुर्गा देने से मना करने पर शख्स की टांग तोड़ने का आरोप निहंग सिंहों पर लगा है। आरोप है कि निहंग सरदारों में शामिल एक शख्स ने पीड़ित की टांग तोड़ी है। खबर है कि निहंग सरदारों के कपड़ों में शामिल एक शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

वीडियो में पीड़ित शख्स कह रहा है कि मुर्गा ना देने पर मेरी टांग तोड़ी गई है। जिस शख्स की टांग टूटी है उसकी पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केरल में फिर 8000 के पार Corona केस, 24 घंटे में 118 लोगों की मौत