Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुश्किल में रजनीकांत की फिल्म की यह हीरोइन, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (07:28 IST)
चेन्नई। देश में पिछले कुछ दिन से ‘मी टू’ अभियान सुर्खियों में बना हुआ है और इसी बीच चेन्नई की एक रंगकर्मी ने अभिनेत्री माया एस कृष्णन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। माया कृष्णन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। वह प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 में दिखाई देंगी।
 
इस अभियान के तहत यह दूसरा ऐसा मामला है, जिसमें एक महिला पर आरोप लगे हैं। तमिलनाडु से इस तरह का यह पहला मामला है। चेन्नई में रहने वाली रंगकर्मी अनन्या रामप्रसाद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मैं यौन, मानसिक, भावनात्मक उत्पीड़न और बदसलूकी का शिकार रही हूं और वो भी माया एस कृष्णन के हाथों।’ 
 
हालांकि कृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह मदद की कोशिश कर रही थीं और कानून प्रक्रिया का सामना करने को तैयार हैं। अभिनेता विक्रम की आने वाली फिल्म ‘ध्रुव नटचतीराम’ में भी काम कर रहीं कृष्णन ने कहा, ‘मैं पोस्ट में लिखे सभी आरोपों से इनकार करती हूं। उसे बच्ची समझना मेरी भूल थी। मैं अब फिर यह नहीं करुंगी।’
 
पिछले महीने ही लोकप्रिय हास्य अदाकारा कनीज सुरका ने साथी हास्य अभिनेत्री अदिति मित्तल पर दो साल पहले एक कॉमेडी शो में मुंह पर जबरन चूमने का आरोप लगाया था।
 
मित्तल ने इस मामले में बिना शर्ता माफी मांग ली थी। पिछले दिनों लोकप्रिय गायिका चिन्मई श्रपदा ने गीतकार वैरामुत्थू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिन्होंने इसे खारिज कर दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ