Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मप्र : लड़की से छेड़छाड़ करने पर पर युवक की डंडों से पिटाई

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (00:06 IST)
रीवा (मध्‍य प्रदेश)। जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने पर 28 वर्षीय एक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि यह वीडियो रीवा जिले के हनुमना पुलिस थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव का है। उन्होंने कहा कि बलदाऊ यादव (28) हाल ही में जेल से छूटकर आया था जिसके खिलाफ भादंवि की धारा 386 एवं 327 के तहत कार्रवाई हुई थी। जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।

वर्मा ने कहा, इसके बाद लड़की के परिजनों ने बलदाऊ को अगवा किया और पिटाई की। पहले उसके गले में चमड़े की बेल्ट बांधी गई और फिर करीब ढाई मिनट तक उस पर डंडे बरसाए गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पिटाई करने का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वर्मा ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हनुमना थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments