Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केकड़े पकड़ते समय पहाड़ी पर रास्ता भटके 5 लड़के, 7 घंटे में किया रेस्क्यू

Webdunia
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (11:00 IST)
Maharashtra news : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पहाड़ी पर केकड़े पकड़ने के दौरान रास्ता भटके 5 लड़कों को कई राहत एजेंसियों ने शुक्रवार रात 7 घंटे तक चले संयुक्त अभियान के बाद बचा लिया। 5 लड़कों में से 3 भाई हैं और अधिकतर की उम्र लगभग 12 साल है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान सात घंटे तक चला।
 
ठाणे नगर निगम (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि आजाद नगर इलाके में दरगाह गली के पांच लड़के शाम करीब पांच बजे केकड़े पकड़ने के लिए मुंब्रा पहाड़ी पर स्थित खादी मशीन नामक इलाके में गए थे, लेकिन वे रास्ता भटक गए जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया।
 
उस समय वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना, लेकिन वे उन्हें ढूंढ नहीं पाए। बाद में उन्होंने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।
 
सूचना मिलने के बाद आरडीएमसी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और अन्य कर्मियों ने लड़कों को ढूंढने के लिए रात भर तलाश अभियान चलाया।
 
तड़वी ने कहा कि बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था क्योंकि टीम के सदस्यों को अंधेरे और बारिश के बीच खतरनाक पहाड़ी पर चढ़ना पड़ा। देर रात तीन बजे लड़कों को बचा लिया और उन्हें उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments