Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BRS MLA लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई थी कार

सिकंदरा कैंट से विधायक थीं 37 वर्षीय Lasya Nandita

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (09:10 IST)
BRS MLA Lasya Nandita news : हैदराबाद में एक दर्दनाक हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब संगारेड्डी में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई।

ALSO READ: महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में थे भर्ती
हादसे में विधायक लास्य नंदिता को गंभीर चोटें लगीं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में उनका कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।
 
37 वर्ष की लास्य नंदिता सिकंदराबाद कैंट से बीआरएस के टिकट पर चुनाव जीती थीं। नंदिता 5 बार के विधायक जी सायान्ना की बेटी थीं।
 
तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रैड्‍डी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। 
 
उन्होंने कहा कि नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था... यह बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई।  उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।
<

కంటోన్మెంట్ శాసన సభ్యురాలు లాస్య నందిత అకాలమరణం నన్ను తీవ్ర దిగ్భ్రాంతికి గురి చేసింది.

నందిత తండ్రి స్వర్గీయ సాయన్న గారితో నాకు సన్నిహిత సంబంధం ఉండేది. ఆయన గత ఏడాది ఇదే నెలలో స్వర్గస్తులవడం… ఇదే నెలలో నందిత కూడా ఆకస్మికంగా మరణం చెందడం అత్యంత విషాదకరం.

వారి కుటుంబానికి నా… pic.twitter.com/Y44sF8Jvi9

— Revanth Reddy (@revanth_anumula) February 23, 2024 >
लास्य नंदिता के असामयिक निधन पर बीआरएस प्रमुख केसीआर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा विधायक के रूप में अपने कामों के लिए पहचानी जाने वाली लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments