Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार में 'जंगल राज' का आरोप नौकरशाही पर भी हमला : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
, शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (16:35 IST)
  • जंगल राज के आरोपों पर तेजस्‍वी यादव का बयान
  • आरोप ने नौकरशाही की छवि को नुकसान पहुंचाया
  • आरोपों का मुकाबला करना सामूहिक जिम्मेदारी
पटना। Bihar politics : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लगाए गए जंगल राज के आरोपों पर शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस तरह के आरोप नौकरशाही पर भी हमला हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। तेजस्वी ने कहा कि जंगल राज के आरोप ने नौकरशाही की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में गिरावट की आशंकाओं को दूर करना उनका कर्तव्य है।

सिविल सेवा दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की छवि बनाने में नौकरशाहों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, सरकार के सुचारू कामकाज के पीछे नौकरशाह ही असली ताकत हैं। हम (निर्वाचित प्रतिनिधि) स्थाई नहीं हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम चुनाव जीतते हैं, तो हम सरकार का हिस्सा होंगे, लेकिन आप लोग हमेशा के लिए रहेंगे। लोगों, राजनेताओं के एक वर्ग द्वारा जंगल राज का आरोप लगाना, आप (नौकरशाहों) पर भी हमला है। इसलिए इस तरह के आरोपों का मुकाबला करना और चीजों को सही करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, इस तरह के आरोप (जंगल राज) निराधार हैं। बिहार की सत्ता से बाहर हो चुके नकारात्मक लोग ये आरोप लगा रहे हैं। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में एक टीम के रूप में कार्य करना चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अपराधी बनकर नहीं दूंगा कुश्ती महासंघ से इस्तीफा : बृजभूषण शरण सिंह