Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टाटा सूमो खाई में गिरी, 7 की मौत और कई जख्मी

टाटा सूमो खाई में गिरी, 7 की मौत और कई जख्मी
webdunia

सुरेश एस डुग्गर

, गुरुवार, 31 मार्च 2022 (20:18 IST)
जम्मू। पुंछ जिले के सूरनकोट में एक टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया है और बचाव कार्य जारी है।
 
टाटा सूमो नंबर जेके-12-2725 में सवार लोग विवाह समारोह में भाग लेने के लिए सूरनकोट के माड़ा गांव से बफलियाज की ओर जा रहे थे कि चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
 
इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई है। फिलहाल अभी तक इस हादसे में 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Volkswagen समूह का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख इकाई के पार