Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

rajnitkanth

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (08:48 IST)
Rajnikanth health update : जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।
 
73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (इलेक्टिव प्रोसीजर) होना है और उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
 
थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और लाखों दिलों पर राज किया है। दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय है। वे तमिल, हिंदी समेत 6 भाषाओं में 170 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
 
उन्होंने बस कंडक्टर से लेकर साउथ की फिल्मों के भगवान बनने तक का सफर तय किया है। रजनीकांत ने साल 1975 में फिल्म 'अपूर्वा रागंगाल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
 
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को 25 मई को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा दिया है। यूएई का गोल्डन वीजा दुबई में 10 साल का रेजिडेंट परमिट है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों पूरी तरह बंद किया काम