Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दर्दनाक हादसा, छेड़खानी से बचने में सड़क पर गिरी सुदीक्षा, हादसे में गई जान

दर्दनाक हादसा, छेड़खानी से बचने में सड़क पर गिरी सुदीक्षा, हादसे में गई जान
, मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (09:13 IST)
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई।
 
सुदीक्षा अपने चाचा के साथ मामा के यहां जा रही थी। बुलेट सवार लड़का उसे लगातार ओवरटेक कर रहा था और परेशान कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुलेट सवार युवक ने आगे आकर अचानक ब्रेक मारा जिसकी वजह से स्कूटी को ब्रेक मारने के चक्कर में सुदीक्षा और उसके चाचा सड़क पर गिर गए। हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई।
 
सुदीक्षा भाटी कोरोना संक्रमण के चलते जून के पहले हफ्ते में ही अमेरिका से वापस आई थीं। उसे 20 अगस्त को वापस लौटना था।
 
मिली थी 4 करोड़ की स्कॉलरशिप : सुदीक्षा ने वर्ष 2018 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था। उसे अमेरिका के बॉबसन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप में दाखिला मिला था। इसके बाद उन्हें 3.83 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी गई थी।

क्या बोली पुलिस : बुलंदशहर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि भाई मृतका का भाई चला रहा था और उसने अपने बयान में छेड़छाड़ की घटना का जिक्र नहीं किया है।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Prediction: निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी एमपी तक पहुंचा, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना