Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सहपाठी छात्रा से बात करना पड़ा महंगा, छात्र की उंगली काट दी

सहपाठी छात्रा से बात करना पड़ा महंगा, छात्र की उंगली काट दी
, शनिवार, 11 नवंबर 2023 (09:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका दक्षिण में एक सहपाठी छात्रा से बात करने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसकी उंगली काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ाई कर चुका है। यह घटना 21 अक्टूबर को हुई।
 
पुलिस ने कहा कि पीड़ित इतना डरा हुआ था कि उसने अपने माता-पिता को हमले के बारे में नहीं बताया और दावा किया कि मोटरसाइकल की चेन से उसकी उंगली कट गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित छात्र ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Updates: कश्मीर समेत उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा, बद्रीनाथ में 1 डिग्री