Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गौहाटी उच्च न्यायालय ने अजीबो गरीब तर्क दे रेप आरोपी स्टूडेंट को दे दी जमानत

गौहाटी उच्च न्यायालय ने अजीबो गरीब तर्क दे रेप आरोपी स्टूडेंट को दे दी जमानत
, मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (11:53 IST)
गुवाहाटी। गौहाटी उच्च न्यायालय ने एक अजीबो गरीब तर्क देकर एक रेप आरोपी स्टूडेंट को जमानत दे दी है। स्टूडेंट पर अपनी साथी छात्रा से बलात्कार का आरोप था। न्यायालय ने अपने फैसले में दोनों को 'राज्य की भविष्य की संपत्ति' बताया है।

 
न्यायालय ने आदेश में कहा कि मामले में जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी तथा पीड़िता दोनों ही आईआईटी- गुवाहाटी में प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम कर रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थी होने के नाते राज्य की भविष्य की संपत्ति हैं। आरोप है कि 28 मार्च की रात को आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया था जिसे अगले दिन मुक्त करा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को 3 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जाति आधारित जनगणना को लेकर भाजपा विधायक ने साधा नीतीश पर निशाना