Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रांची में मुस्लिम योग टीचर के घर पथराव

रांची में मुस्लिम योग टीचर के घर पथराव
रांची , शनिवार, 11 नवंबर 2017 (09:26 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में हटिया इलाके में रहने वाली योग अध्यापिका रफिया नाज के योग सिखाने के खिलाफ उनके समुदाय से मिली धमकी के बाद उसके घर पर कुछ लोगों ने पथराव किया। घटका के बाद नाज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
रांची के पुलिस प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक विकासचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रफिया को मंच पर योग करने के खिलाफ उसके समुदाय के ही कुछ लोगों ने धमकी दी थी। इसकी उसने दो दिनों पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी से शिकायत की थी। इसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी गई थी।
 
आज एक टीवी चैनल पर उसका साक्षात्कार दिखाए जाने के बाद कुछ लोगों ने उसके घर पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसके घर का दौरा कर उससे और उसके परिजनों से मुलाकात की और उसे पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने पर बुलाया भी गया है। इस बीच नाज के घर पर पुलिस की दो क्विक रिस्पांस टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। उसके घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विकास पांडेय स्वयं देख रहे हैं।
 
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले को कुछ लोगों ने और मीडिया के एक वर्ग ने अधिक तूल दिया जबकि ऐसी बात थी नहीं।
 
रांची में हटिया के डोरंडा इलाके की रहने वाली राफिया नाज योग सिखाकर अपनी आजीविका चलाती हैं जबकि योग सिखाना जारी रखने पर उसे फतवे के जरिये धमकाया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जीएसटी पर बड़ी राहत, क्या बोले मोदी...