Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 27 लोगों की मौत

Rathibhanpur
, मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (16:36 IST)
Stampede in Satsang in Hathras 23 dead: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 23 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्‍या 40 के आसपास बताई जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक हाथरस जनपद के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्‍ठे हुए थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को भी एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। 
 
एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच, वहां भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में 27 शव पहुंचे हैं। इनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। 
Edited by : Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live : मोदी के भाषण के दौरान हंगामा, रोकना पड़ा भाषण पीएम बोले- मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं