Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 42 यात्री

चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 42 यात्री
, मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (14:51 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस में आग लग गई। इस दौरान बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गए। 
 
दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा इलाके के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। घटना के समय बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी। बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा, जिसके बाद सभी यात्रियों को तत्काल बस से नीचे उतार दिया गया।
 
यात्रियों के नीचे उतरने के बाद पूरी बस में आग लग गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने कारणों का पता नहीं चला है। 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रनवे पर जुलूस, भगवान विष्णु के ‘स्नान’ के लिए एयरपोर्ट बंद