Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पुणे में जवान ने 15 मिनट में की तीन लोगों की हत्या

पुणे में जवान ने 15 मिनट में की तीन लोगों की हत्या
, मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (22:46 IST)
पुणे। महाराष्ट्र राज्य आरक्षित पुलिसबल (एसआरपीएफ) के जवान ने पुणे के दौंड इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर अपनी रिवाल्वर से 15 मिनट के अंदर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।


पहली घटना मोरी चौक में हुई जहां जवान ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, हालांकि अभी तक जवान की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना के 15 मिनट के अंदर जवान ने बोरकर नगर में एक और व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जवान द्वारा तीन लोगों की हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका, लेकिन पुलिस को आशंका है कि शायद यह हत्या आर्थिक लेनदेन के कारण हो सकती है। घटना के बाद दौंड पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सभी रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

व्यापमं घोटाला : 95 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर