Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में हुआ हिमपात और 8 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी

एन. पांडेय
मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (22:42 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंचाई में स्थित गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। देर शाम तक हर्षिल घाटी समेत बड़कोट और मोरी तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों के गांवों के ऊपर बर्फ की चादर बिछ गई। इससे निचले इलाकों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट से पूरा क्षेत्र हाड़ कंपा देने वाली ठंड की आगोश में आ गया। मंगलवार दोपहर बाद से ही हर्षिल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के बाद होटल व्यवसायियों समेत सेब बागान मालिकों के भी चेहरे खिले हुए हैं।

ALSO READ: मौसम अपडेट : राजस्थान के कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में, नहीं मिली सर्दी से राहत
 
मंगलवार को कई अन्य क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे जिस कारण तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। इसी 8 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बुधवार 5 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में समुद्र तल से 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात और शेष स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है। समुद्र तल से 2,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

ALSO READ: बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम
 
6 जनवरी को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। 2,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा कहीं-कहीं शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। 7 जनवरी को गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
 
समुद्र तल से 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। 8 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की संभावना है। 8 जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल तथा उधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
 
देहरादून में 4 जनवरी को अधिकतम् तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में सुबह एवं रात का न्यूनतम तापमान निरंतर घटने की संभावना है। देहरादून में 9 एवं 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
 
टिहरी में भले ही 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन 5 जनवरी को वहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री, 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और 7 जनवरी को शून्य तक गिरने की संभावना है। वहां 8, 9 एवं 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। टिहरी में अधिकतम तापमान 6 से 11 डिग्री के बीच रहेगा।
 
अल्मोड़ा में 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 2 डिग्री दर्ज किया गया। 5 जनवरी को अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उसके बाद 10 जनवरी तक 1 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अल्मोड़ा में अगले 6 दिनों तक अधिकतम तापमान 14 से लेकर 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 
औद्योगिक नगरी पंतनगर में 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
लेकिन आने वाले दिनों में ठंड से कुछ निजात मिलने की संभावना है। वहां 5 और 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, 7 को 7 डिग्री, 8 को 8 डिग्री और 9 तथा 10 जनवरी को 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। नैनीताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास घूम रहा है। वहां 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। 5 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान उतना ही रहेगा लेकिन 6 और 7 जनवरी को तापमान घटकर शून्य पर आ जाएगा। वहां 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तथा 10 जनवरी को शून्य पर टिक जाएगा। वहां 10 जनवरी को अधिकतम तापमान भी घटकर 7 डिग्री तक आ जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

क्या जर्मन कारोबारों के लिए चीन की जगह ले सकता है भारत?

इजराइल का ईरान पर पलटवार, IDF की ईरानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

આગળનો લેખ
Show comments