Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कश्मीर में फिर हिमपात, बादलों के चलते सर्दी से राहत

Webdunia
गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (14:29 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात ताजा बर्फबारी हुई और बादल छाने के कारण कई जगह तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। कश्मीर में ऊंचाई पर स्थित कई इलाकों में बर्फबारी होने की भी खबर है। प्रशासन ने बुधवार को घाटी के 7 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
 
हिमस्खलन के खतरे वाले जिलों अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गंदरबल में बुधवार को शाम 5 बजे से 24 घंटे तक के लिए यह चेतावनी जारी की  गई। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जनवरी तक कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना  जताई है।
 
इस बीच घाटी में अधिकतर इलाकों और लद्दाख क्षेत्र में बीती रात बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तामपान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तामपान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने कहा कि निकटवर्ती कोकरनाग में न्यूनतम तामपान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड और कोकरनाग में पिछले 20 दिनों में पहली बार तापमान शून्य से ऊपर रहा। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से  2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
मशहूर स्वास्थ्य रिजॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख  क्षेत्र के लेह में ठंड से लोगों को काफी राहत मिली और न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9  डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' चल रहा है जिसमें भीषण सर्दी पड़ती है। इस दौरान बर्फबारी की संभावना बढ़ने के साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट आती है। यह दौर 31 जनवरी को खत्म होता है। इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई खुर्द' और उसके बाद 10 दिन का 'चिल्लई बच्चा' शुरू होगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments