Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक में एक मकान से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (17:18 IST)
Skeletons of 5 members of the same family found: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक मकान से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के कंकाल मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसे संदेह है कि ये नरकंकाल सेवानिवृत्त सरकारी अधिशासी अभियंता जगन्नाथ रेड्डी (85), उनकी पत्नी प्रेमा (80), बेटी त्रिवेणी (62), बेटे कृष्णा (60) एवं नरेन्द्र (57) के हो सकते हैं।
 
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकती है। उसने कहा कि पोस्टमॉर्टम से ही मौत की वजह का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि इस परिवार के लोग अपने तक ही सीमित रहते थे और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। पुलिस के मुताबिक उन्हें आखिरी बार 2019 में देखा गया था तथा तब से उनका यह आवास बंद था। पुलिस को एक स्थानीय मीडियाकर्मी के जरिए गुरुवार को इस घटना की जानकारी मिली। उस मीडियाकर्मी को इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी थी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम बृहस्पतिवार शाम को मौके पर गए और परिवार के परिचितों और रिश्तेदारों से बातचीत की। सभी ने दावा किया कि यह परिवार बिलकुल एकांत जीवन जीता था और वे लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार को आखिरी बार जून-जुलाई, 2019 में देखा गया था। यह मकान हमेशा बंद रहता था। करीब 2 महीने पहले सुबह की सैर के दौरान किसी ने लकड़ी का मुख्य दरवाजा टूटा देखा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
 
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर यह बात सामने आई कि इस मकान में कई बार कोई घुसा तथा वहां तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि एक कमरे में 4 कंकाल लेटी हुई अवस्था में (2 बिस्तर पर और 2 सतह पर) मिले हैं जबकि 1 कंकाल अन्य कमरे में लेटी हुई अवस्था में मिला।
 
अधिकारी ने कहा कि दावणगेरे से अपराध विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया तथा घटनास्थल को सील कर दिया गया है ताकि सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। उन्होंने कहा कि  मौत की ठीक-ठीक वजह का अभी पता नहीं है। यह आत्महत्या हो सकती है या कुछ और भी हो सकता है। हम जांच के प्रारंभिक चरण में हैं। हम फॉरेंसिक जांच और शव परीक्षण के बाद ही मौत की वजह जान पाएंगे और रिपोर्ट मिल गई है।
 
इस बीच तुमकुरू में राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि  एक मकान में 5 कंकाल मिलने की खबर है। वे कंकाल कब से वहां थे और किनके हैं? मैंने पुलिस से इसकी जांच करने को कहा है।  पुलिस पहले से ही अपना काम कर रही है तथा (मृत व्यक्तियों की) उम्र एवं अन्य ब्योरे जुटाने के लिए नमूने अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। यह भी सूचना जुटाई जा रही है कि यह मकान किसका है और वहां कौन लोग रह रहे थे?'
 
उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने खुदकुशी की या किसी ने उन्हें मार डाला, अभी विवरण का नहीं पता चला है। जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट से हम जान पाएंगे। तब तक हम कुछ कह नहीं सकते या किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments