Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार के सिवान में मोहब्बत के लिए सरवन चौहान बना साहिल अली

sarwan chauhan becomes sahil ali
, बुधवार, 2 अगस्त 2023 (11:32 IST)
Siwan news : अंजू और सीमा हैदर की तरह ही प्यार में पागल होकर सरवन चौहान साहिल अली बन गया। बिहार के सिवान में हुई इस घटना के बाद साहिल सोशल मीडिया पर छा गया है। मोहब्बत के लिए उसने नाम और धर्म ही नहीं बदला बल्कि वह एक मदरसे में मौलाना भी बन गया।
 
जब प्रेमिका ने सरवन के नए लुक का फोटो लोगों को दिखाया तो सभी दंग रह गए। देखते ही देखते सरवन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
 
हालांकि सरवन के परिजनों ने प्रेमिका पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया। मामला अब पुलिस थाने भी पहुंच गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि करीब 3-4 साल पहले सरवन की उसके मोहल्ले के ही रहने वाली रोजी नाम की लड़की से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रास्ते में धर्म की दीवार थी। इस पर सरवन ने धर्म बदलकर साहिल हो गया।
 
इस मामले में आरोपी रोजी खातून ने कहा है कि सरवन से सिर्फ उसकी दोस्ती थी। सरवन बालिग है। उसे पता है कि उसे क्या करना है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ईद की छुट्टी पर घर आया सैन्य जवान अभी तक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल