Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में, रची थी सिद्धू मूसेवाला हत्या की साजिश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में, रची थी सिद्धू मूसेवाला हत्या की साजिश
, शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (11:14 IST)
चंडीगढ़। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक बराड़ को हिरासत में लिए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
सिद्धू मूसेवाला के नाम से लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है।
 
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था।

क्या है रेड कॉर्नर नोटिस : रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल के 195 सदस्य देशों की कानून लागू करने वाली एजेंसी को अनुरोध करने वाले सदस्य देश द्वारा वांछित भगोड़े का पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिये अलर्ट करता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार को लगा ब्रेक, सेंसेक्स 305.61 और निफ्टी 79.65 अंक टूटा