Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वामी को 'भारत रत्न' न देने से सिद्दारमैया नाराज, भाजपा नेताओं को ठहराया जिम्मेदार

स्वामी को 'भारत रत्न' न देने से सिद्दारमैया नाराज, भाजपा नेताओं को ठहराया जिम्मेदार
, शनिवार, 26 जनवरी 2019 (13:48 IST)
बेंगलुरु। सिद्दागंगा मठ के महंत शिव कुमार स्वामी को भारत रत्न से सम्मानित न किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दारमैया ने इस चूक के लिए राज्य के भारतीय जनता पार्टी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।


सिद्दारमैया ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद बातचीत के दौरान इस मामले में केन्द्र सरकार पर दबाव न बनाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येद्दियुरप्पा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत स्वामीजी भारत रत्न सम्मान के लिए सर्वथा उपयुक्त हस्ती थे। यदि स्वामी को यह सम्मान दिया जाता तो इस सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ती।

स्वामी का लंबी बीमारी के बाद हाल में निधन हो गया था। सिद्दारमैया ने हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद से देश ने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने समाज के कुछ वर्गों की ओर से संविधान की मूल भावना को आहत किए जाने का प्रयास किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को विफल कर दिया जाना चाहिए। गणतंत्र दिवस समारोह में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, पूर्व मंत्री एचएम रेवन्ना और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोहम्मद शमी ने इस तरह लिया केन विलियमसन से बदला, खुश हुए फैंस