Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिवराज बोले, MP के 35 लाख किसानों के खाते में 18 दिसंबर को डाले जाएंगे 1,600 करोड़

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (23:19 IST)
जबलपुर (एमपी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के जिन 35 लाख किसानों की फसल खराब हो गई है, उनके खातों में 18 दिसंबर को फसल बीमा दावे के 1,600 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। चौहान ने जबलपुर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।यह सम्मेलन नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया गया था।
ALSO READ: धर्मेंद्र प्रधान बोले- किसान आंदोलन के पीछे 'भारत विरोधी और सामंतवादी ताकत' का हाथ
चौहान ने कहा कि इस वर्ष मार्च में प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर जब हमने फाइलें देखीं तो पता चला कि 15 महीने की कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने फसल बीमा के प्रीमियम के 2,200 करोड़ जमा नहीं किए जिससे किसानों को लाभ नहीं मिला। ये किसानों के साथ पाप है कि नहीं? लेकिन ये भाजपा की सरकार है। हमने प्रीमियम जमा किया और 3,100 करोड़ रुपए किसानों के खातों में जमा किए। कमलनाथ की तत्कालीन सरकार ने 2019 का प्रीमियम भी जमा नहीं किया। हमने प्रीमियम चुकाकर 4,600 करोड़ रुपए किसानों को दिए।
ALSO READ: कृषिमंत्री तोमर बोले- बातचीत पर भरोसा, जल्द निकलेगा किसान मुद्दे का हल
चौहान ने कहा कि हम 0 प्रतिशत पर किसानों को कर्ज देते थे, इन्होंने बंद कर दिया। आज ये किसानों की बात करते हैं। इन्होंने बैंकों को पैसा दिए बिना कर्जमाफी के झूठे प्रमाण पत्र बांट दिए। इन्हें अपने इन पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। इन्होंने किसान सम्मान निधि के लिए किसानों की सूची नहीं भेजी, ये पाप है कि नहीं? हमने इसमें केंद्र की ओर से दिए जाने वाले 6,000 रुपए में 4,000 रुपए और जोड़ दिए।
 
चौहान ने कहा कि अभी 18 तारीख के दिन 35 लाख किसानों के खाते में, जिनकी फसलों को नुकसान हुआ था, 1,600 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या कभी कमलनाथ ने किसानों के खातों में पैसे डाले थे? अब ये किसानों की बात कर रहे हैं। नए कृषि कानून किसानों के जीवन को बदलने वाले हैं। उनके हित में हैं, लेकिन कांग्रेसी व अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments